हैप्पी सेवा संस्थान के नवीन रक्तशाला भवन का भव्य लोकार्पण, रक्तदान शिविर में 251 यूनिट रक्त संग्रह
By Shubh Bhaskar ·
20 Jun 2026 ·
193 views
हैप्पी सेवा संस्थान के नवीन रक्तशाला भवन का भव्य लोकार्पण, रक्तदान शिविर में 251 यूनिट रक्त संग्रह
पीपाड़ सिटी। सामाजिक सरोकारों एवं मानव सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था हैप्पी सेवा संस्थान के नवीन रक्तशाला भवन का शनिवार को भव्य समारोह के साथ लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 251 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया। कार्यक्रम संत गोविंदराम शास्त्री एवं संत रामदास महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने रक्तदाताओं एवं भामाशाहों के सेवा भाव की सराहना करते हुए हैप्पी सेवा संस्थान को समाज के लिए प्रेरणादायी संस्था बताया। विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने हैप्पी सेवा संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था रक्तदान, मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। नवीन रक्तशाला भवन जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देगा तथा जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा। लाल बूंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष रजत गौड़ ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का संकल्प है। हैप्पी सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। पूर्व सांसद रामनारायण डूडी पुर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ सरपंच संघ जिला अध्यक्ष प्रमिला चौधरी ने नवीन रक्तशाला भवन के निर्माण से रक्तदान एवं जनसेवा गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। समारोह में पूर्व विधायक कमसा मेघवाल, पूर्व अध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छावाह, प्रभाकर टाक, जिला मंत्री सुरेंद्र टाक, बाबूलाल टाक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गोबरसिंह कच्छावाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छावाह पूर्व प्रधान डूंगरराम बडियार बक्साराम कच्छावाह, अबुल कलाम चंद्रशेखर व्यास मोहनराम सांखला समाजसेवी श्याम माली करण सिंह राठौड़ बुद्धाराम सांखला जितेंद्र बनता राजूराम देवड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के नवीन रक्तशाला भवन के निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। अतिथियों ने समाजहित में योगदान देने वाले दानदाताओं की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं साफा पहना कर सम्मानित किया। अध्यक्ष प्रकाश मारोठिया ने संस्थान का प्रतिवेदन पेश किया।
कार्यक्रम के दौरान हैप्पी सेवा संस्थान उपाध्यक्ष गजेंद्र, कोषाध्यक्ष श्रवण, रामकिशोर कच्छवाह, सुखदेव, पवन, बंसी, पर्वत, श्रवण, तेजाराम परिहार, बुधाराम, पवन शर्मा, डॉ. रविंद्र, अशोक एवं श्रवण सहित अन्य पदाधिकारियों ने आगंतुक संतों, जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों एवं अतिथियों का साफा एवं मोमेंटो भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। संरक्षक दिनेशसिंह कच्छावाह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था सचिव माधुसिंह ने मंच संचालन किया।