ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर होगी कार्यवाही, पदमुक्त किए जाएंगे कार्यकर्ता।

By Shubh Bhaskar · 06 Jun 2026 · 9 views
संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर होगी कार्यवाही, पदमुक्त किए जाएंगे कार्यकर्ता।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी ने संगठन की गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन के विस्तार, गौ सेवा एवं गौ रक्षा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
नेताओं ने कहा कि संगठन पूरे देश में निस्वार्थ भाव से गौ माताओं एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संतों के निर्देशानुसार निर्णय लिया गया है कि जो पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता गौ सेवा, गौ रक्षा, संगठन को मजबूत करने तथा नई टीमों के गठन में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रहे हैं, उन्हें संगठन के पदों से मुक्त किया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प को पूरा करना है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया गया।
संगठन पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने पहचान पत्र (आई-कार्ड) एवं अथॉरिटी लेटर बनवाने का आग्रह किया। इसके लिए आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर तथा निर्धारित शुल्क जमा करने की प्रक्रिया बताई गई। संगठन के अनुसार पहचान पत्र, अथॉरिटी लेटर, बिल्ला एवं गौ सम्मान पत्र सहित अन्य सामग्री कार्यकर्ताओं को कोरियर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन कार्यकर्ताओं द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है, उनकी संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। संगठन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर गौ सेवा एवं संगठन विस्तार के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube