11 जून को थानागाजी में आयोजित होगा समाधान शिविर।
By Shubh Bhaskar ·
06 Jun 2026 ·
6 views
11 जून को थानागाजी में आयोजित होगा समाधान शिविर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से 11 जून को थानागाजी पंचायत समिति भवन परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा।
प्रशासन की ओर से आयोजित इस समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाएंगे।
जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना है।