नागपाल शर्मा अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त।
By Shubh Bhaskar ·
06 Jun 2026 ·
6 views
नागपाल शर्मा अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट भारत द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नागपाल शर्मा (पुत्र श्री शिवदत्त शर्मा पुरोहित) को संगठन का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
नागपाल शर्मा राजस्थान के अलवर जिले की रैणी तहसील स्थित ग्राम एवं पोस्ट माचाड़ी के निवासी हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। संगठन ने उनकी कार्यशैली, सामाजिक प्रतिबद्धता और मीडिया क्षेत्र में अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ऋषिकेश रंजन, राष्ट्रीय संत आचार्य नंद गोपालाचार्य जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धनंजय जी महाराज (गुजरात), राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पांडेय (बिहार-झारखंड), राष्ट्रीय सलाहकार भृगुनंदन पांडेय, राष्ट्रीय सह-संयोजक विश्वसेन पांडेय, श्रीकांत पांडेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संदीप पांडेय, ब्रजमोहन मिश्र, युवा प्रदेश संयोजक अमित कुमार पांडेय, राष्ट्रीय संयोजक बी.के. मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक प्रदीप शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद पांडेय, बिहार प्रदेश संयोजक मनजीत मिश्रा,मीडिया प्रभारी प्रदीप पांडेय,झारखंड प्रदेश अध्यक्ष उमेश पांडेय,प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार पांडेय, राष्ट्रीय सदस्य शंकर पांडेय, राष्ट्रीय महामंत्री गिरीजेश्वर पांडेय,झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पांडेय सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने बधाई संदेश प्रेषित किए।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नागपाल शर्मा अपने अनुभव, सक्रियता और मीडिया क्षेत्र में योगदान के माध्यम से अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट भारत की विचारधारा, उद्देश्यों एवं सामाजिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट भारत की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित की गई हैं।