ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचीं सांसद हेमामालिनी, परिवार संग किए दर्शन

By Shubh Bhaskar · 06 Jun 2026 · 106 views
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचीं सांसद हेमामालिनी, परिवार संग किए दर्शन

शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।

मथुरा-मथुरा की सांसद एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सायंकाल अपने परिजनों के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने परिसर में आयोजित होने वाले दैनिक लेजर शो का भी आनंद लिया और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की।
सांसद हेमामालिनी का जन्मभूमि परिसर में संस्थान के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने उन्हें परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने निर्माणाधीन केशव वाटिका, उसके सुंदरीकरण की योजनाओं तथा परिसर में की जा रही स्वच्छता व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया।
परिसर का निरीक्षण करते हुए सांसद ने केशव वाटिका में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय प्रयास है। साथ ही उन्होंने परिसर में प्रस्तावित वाटर स्क्रीन परियोजना में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर आधारित कथानक के प्रदर्शन को लेकर उत्साह व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद वह स्वयं इस विशेष प्रस्तुति को देखने के लिए दोबारा आएंगी।
दौरे के दौरान उन्होंने लेजर शो के माध्यम से प्रस्तुत की जा रही श्रीकृष्ण लीलाओं को भी देखा और उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करना श्रद्धालुओं तथा नई पीढ़ी के लिए आकर्षक और ज्ञानवर्धक पहल है।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जन्मभूमि परिसर के विकास कार्यों को धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube