ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सहायक अभियंता मामराज जाखड़ ने किया FSTP प्लांट का औचक निरीक्षण*

By Shubh Bhaskar · 06 Jun 2026 · 55 views
*सहायक अभियंता मामराज जाखड़ ने किया FSTP प्लांट का औचक निरीक्षण*
अपशिष्ट से बनाई जा रही है खाद, पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें नगरवासी: नगरपालिका
रिपोर्टर:: (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना, 06 जून 2026:
नगर पालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आज शनिवार को सहायक अभियंता (AEn) मामराज जाखड़ द्वारा संचालित FSTP (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आधुनिक मशीनरी से त्वरित निस्तारण
सहायक अभियंता मामराज जाखड़ ने बताया कि नगर पालिका द्वारा आमजन की सुविधा के लिए आधुनिक सीवर सक्शन मशीन संचालित की जा रही है। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से गटर और कुई से गाद (मलबा) निकालने की प्रक्रिया बेहद त्वरित, सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से पूरी की जाती है।
मात्र ₹1100 में घर बैठे सुविधा, अपशिष्ट से बनेगी खाद
नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से पुरजोर अपील की है कि वे अपने घरों की गटर या कुई साफ करवाने के लिए पालिका में मात्र ₹1100 की रसीद कटवाकर इस सरकारी सुविधा का लाभ उठाएं।
खास बात: इस गाड़ी के माध्यम से एकत्रित किए गए फीकल स्लज (मलबे) को FSTP प्लांट तक पहुँचाया जाता है, जहाँ वैज्ञानिक पद्धति से इसका प्रोसेस (उपचार) करके उच्च गुणवत्ता की खाद तैयार की जाती है। इससे जहाँ एक ओर आमजन को बेहद कम दाम में गटर सफाई की आधुनिक सुविधा मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कचरे का सही सदुपयोग कर पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा रहा है।
आमजन से अधिक से अधिक उपयोग की अपील
नगर पालिका नीमकाथाना ने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि खुले में या निजी अनधिकृत टैंकरों के माध्यम से गंदगी न फिंकवाएं। पर्यावरण को स्वच्छ रखने और बीमारियों से बचने के लिए नगर पालिका की इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और FSTP प्लांट को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube