पर्यावरण दिवस पर वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट सेवा के लिए मुकेश सैनी सम्मानित।
By Shubh Bhaskar ·
06 Jun 2026 ·
26 views
पर्यावरण दिवस पर वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट सेवा के लिए मुकेश सैनी सम्मानित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- दौसा-दौसा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ०5 जून 2026 को अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट द्वारा जिला दौसा स्थित प्रशस्वी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वन्यजीव रेस्क्यू के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जीव-जंतु प्रेमी एवं सर्पमित्र गौसेवक मुकेश सैनी (बांदीकुई) को सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से उन्हें अवार्ड प्रदान कर उनकी उत्कृष्ट सेवा भावना की सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुकेश सैनी द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण और बचाव कार्यों में किए जा रहे समर्पित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि मुकेश सैनी पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से वन्यजीवों, घायल एवं लावारिस जीव-जंतुओं की सेवा में जुटे हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से रेस्क्यू कार्य करते हैं।
गौरतलब है कि जीवजंतु प्रेमी मुकेश सैनी की संस्था वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराती है। संस्था द्वारा सांपों सहित विभिन्न वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उचित उपचार एवं संरक्षण प्रदान किया जाता है। क्षेत्र में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता फैलाने में भी संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने मुकेश सैनी के सेवा कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके प्रयासों को समाज और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। संस्था ने आमजन से भी वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।