ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केकड़ी में जिला बहाली की हुंकार, हजारों लोगों के साथ जयपुर कूच

By Shubh Bhaskar · 20 May 2026 · 72 views
केकड़ी में जिला बहाली की हुंकार, हजारों लोगों के साथ जयपुर कूच

‘केकड़ी जिला बहाल करो’ के नारों से गूंजा शहर, पदयात्रा को मिला जनसमर्थन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

केकड़ी-सावर से जयपुर के लिए निकली केकड़ी जिला बहाली पदयात्रा सुबह केकड़ी पहुंची, जहां शहरवासियों ने परशुराम सर्किल सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग यात्रा में शामिल हुए।
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे सावर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत का विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं बार एसोसिएशन ने साफा पहनाकर सम्मान किया। घंटाघर पर आयोजित सभा में शक्तावत ने कहा कि केकड़ी को जिला विहीन करना क्षेत्र के सम्मान और अधिकारों पर आघात है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
पदयात्रा को रेगर समाज, हरिजन समाज, जाट समाज, टैक्सी यूनियन, पेंशनर सोसाइटी और विभिन्न संगठनों का समर्थन मिला। पदयात्रा जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी।

More News

इलाज और दवा न मिलने से आक्रोशित पेंशनर्स ने दिया ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
नानन में गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा आज से, तैयारियां पूर्ण
तपती धूप में मानवता की मिसाल: श्री श्याम कैटर्स ने रेलवे स्टेशन पर पिलाया ठंडा शरबत*
दिनदहाड़े मकान में चोरी, नगदी सहित सामान लेकर फरार हुआ चोर।
केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भीलवाड़ा दौरे पर रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने हमीरगढ़ स्थित हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने सांसद दामोदर अग्रवाल से हवाई पट्टी के विस्तार और विकास की संभावनाओं पर फीडबैक मांगा।
महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिला कर किया जागरूक
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube