तपती धूप में मानवता की मिसाल: श्री श्याम कैटर्स ने रेलवे स्टेशन पर पिलाया ठंडा शरबत*
By Shubh Bhaskar ·
24 May 2026 ·
14 views
*तपती धूप में मानवता की मिसाल: श्री श्याम कैटर्स ने रेलवे स्टेशन पर पिलाया ठंडा शरबत*
स्काउट-गाइड के जल सेवा शिविर में जीतू शर्मा ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, यात्रियों को मिली गर्मी से राहत
नीमकाथाना। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच जहां आमजन घरों से निकलने में भी परेशान हैं, वहीं शहर के समाजसेवी मानव सेवा में जुटे हुए हैं। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर में रविवार को श्री श्याम कैटर्स के संचालक जीतू शर्मा (हलवाई) ने ठंडे मीठे शरबत की व्यवस्था कर सेवा का उदाहरण पेश किया।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। भीषण गर्मी में यात्रियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों और सहयोगियों का आभार जताया।
जीतू शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी और शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही। इस दौरान नवल शर्मा, अशोक जोगी और पत्रकार मनीष टांक ने भी अपनी सेवाएं दीं।
स्काउट-गाइड टीम लगातार दे रही सेवाएं
जल सेवा प्रभारी दामोदर प्रसाद टेलर, सहायक प्रभारी राधेश्याम शर्मा, सचिव दिनेश शर्मा, दिलीप तिवाड़ी, कैलाश चंद शर्मा, गिरधारी लाल डांवर, दशरथ टेलर, सतपाल यादव, नवल टेलर, राकेश टेलर, बजरंग सैन, पुरुषोत्तम भारद्वाज, सुनील कुमार कटारिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, हरिशंकर राव, लालचंद सोनी, पत्रकार सुरेश यादव, पत्रकार विनोद शर्मा, मनीष शर्मा, पीयूष टेलर, चेतन सिंह, जतिन, दीपक मीणा, पूजा, अमृता, हिमानी, दुर्गेश कंवर और संजू सहित स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर व समाजसेवी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
17 मई से लगातार चल रहा जल सेवा शिविर
स्काउट-गाइड पदाधिकारियों ने बताया कि 17 मई 2026 से रेलवे स्टेशन पर यह जल सेवा शिविर निरंतर संचालित किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को ठंडा पानी और शरबत उपलब्ध कराया जा रहा है। जीतू शर्मा ने कहा कि गर्मी में प्यासे लोगों को पानी और शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रहेगा।