ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भीलवाड़ा दौरे पर रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने हमीरगढ़ स्थित हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने सांसद दामोदर अग्रवाल से हवाई पट्टी के विस्तार और विकास की संभावनाओं पर फीडबैक मांगा।

By Shubh Bhaskar · 24 May 2026 · 19 views
केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भीलवाड़ा दौरे पर रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने हमीरगढ़ स्थित हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने सांसद दामोदर अग्रवाल से हवाई पट्टी के विस्तार और विकास की संभावनाओं पर फीडबैक मांगा।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भीलवाड़ा में टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की। इस मौके पर शहर के कई उद्यमी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने सभी उद्योगपतियों को संबोधित किया।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास न होने के पीछे कांग्रेस जिम्मेदार है। साथ ही राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से माफी मांगनी पड़ेगी।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा, "नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास नहीं होने के पीछे कांग्रेस का हाथ है। जब बिल पास होने आया तो कांग्रेस समय पर पलट गई, जिससे यह बिल आगे नहीं बढ़ पाया। इसको लेकर कई दलों से हमारी वार्ता भी हुई थी, मगर अचानक कुछ दलों ने अपना रुख बदल लिया।"
वैश्विक हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देशों के बीच चल रहे भीषण युद्ध के चलते भारत सरकार ने ईंधन बचाने की अपील की है। उसी के अनुरूप सभी राज्यों में अपने-अपने स्तर पर ईंधन बचाने के प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आम जनता में जागरूकता आई है।
"नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास नहीं होने के पीछे कांग्रेस जिम्मेदार है। बिल के समय कांग्रेस पलट गई। युद्ध के हालात में ईंधन बचाना जरूरी है। पीएम मोदी की अपील से जनता जागरूक हुई है।"
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए मेघवाल ने कहा कि राजनीति में एक पार्टी दूसरी पार्टी की विरोधी हो सकती है, लेकिन शत्रु नहीं।
"राहुल गांधी जो व्यवहार कर रहे हैं, वह शत्रु वाला व्यवहार है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। जिस भाषा का उन्होंने उपयोग किया है, उसके लिए नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री से उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी।"

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube