ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दिनदहाड़े मकान में चोरी, नगदी सहित सामान लेकर फरार हुआ चोर।

By Shubh Bhaskar · 24 May 2026 · 50 views
दिनदहाड़े मकान में चोरी, नगदी सहित सामान लेकर फरार हुआ चोर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के मालाखेड़ा बाजार स्थित माली मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासी मौके पर एकत्रित हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में रखी नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत राजगढ़ पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक नजर आया है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube