ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिला कर किया जागरूक

By Shubh Bhaskar · 23 May 2026 · 34 views
महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिला कर किया जागरूक

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत रामपुरा में परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। केप आरयूआईडीपी के सामाजिक विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने स्वच्छता पर जानकारी देते हुए बताया कि आरयूआईडीपी के द्वारा एफएसटीपी का कार्य स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सेप्टिक टैंकों का फिकल स्लज खुले में डालने के कारण किसी न किसी रूप में वापस अपने घरों तक पहुंच रहा है। हम कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल जल को टैंकों में भरकर बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट कर खाद के रूप में खेतों में उपयोग में लिया जाएगा। इससे जो गंदगी होती थी, उससे निजात मिलेगी वातावरण स्वच्छ रहेगा महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस कार्यक्रम में मोहम्मद मोईन मंसूरी व शहर की महिलाओं का सहयोग रहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube