ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

किशनगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

By Shubh Bhaskar · 20 May 2026 · 49 views
किशनगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शक्करगढ़-थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में बुधवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल छा गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगढ़ निवासी अर्जुन सिंह पुत्र बुधराज सिंह (30) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा तुरंत शक्करगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर शक्करगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया। हेड कॉन्स्टेबल सियाराम मीणा ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना के बाद पूरे किशनगढ़ गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने युवक की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

More News

इलाज और दवा न मिलने से आक्रोशित पेंशनर्स ने दिया ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
नानन में गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा आज से, तैयारियां पूर्ण
तपती धूप में मानवता की मिसाल: श्री श्याम कैटर्स ने रेलवे स्टेशन पर पिलाया ठंडा शरबत*
दिनदहाड़े मकान में चोरी, नगदी सहित सामान लेकर फरार हुआ चोर।
केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भीलवाड़ा दौरे पर रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने हमीरगढ़ स्थित हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने सांसद दामोदर अग्रवाल से हवाई पट्टी के विस्तार और विकास की संभावनाओं पर फीडबैक मांगा।
महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिला कर किया जागरूक
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube