ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ यशवंत कोठारी की पुण्य स्मृति में रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उदयपुर के तत्वाधान में कोठारी परिवार के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 65 रक्त वीरों द्वारा 40 यूनिट का सहयोग रहा।*

By Shubh Bhaskar · 18 May 2026 · 57 views
*डॉ यशवंत कोठारी की पुण्य स्मृति में रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उदयपुर के तत्वाधान में कोठारी परिवार के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 65 रक्त वीरों द्वारा 40 यूनिट का सहयोग रहा।*
राकेश जैन/दैनिक शुभ भास्कर/राजस्थान उदयपुर
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच उदयपुर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के अंतर्गत सोसाइटी के *प्रेसिडेंट डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर श्री गौरव जी अग्रवाल* के दिशा निर्देश में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज सोमवार, 18 मई, 2026 को संपन्न हुआ। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन *भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी ज़िला शाखा उदयपुर एवं डॉ. यशवंत कोठारी चेरिटेबल पब्लिक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में तुलसी निकेतन स्कूल, उदयपुर पर रहा।* मुख्य अतिथि शहर विधायक *तारा चंद जी जैन* ने बताया कि आज रक्त दाताओं को जागरूक करने के साथ साथ रक्त दान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। विशिष्ठ अतिथि समाज सेवी *प्रमोद जी सामर* ने अपने उद्बोधन में युवा रक्तदात को नियमित रूप से वर्ष में चार बार निश्चित समय अंतराल पर रक्तदान हेतु अपील की। चेयरमैन *डॉ गजेंद्र भंसाली* ने पधारे सभी रक्त दाताओं के आभार व्यक्त किया एवं 107 बार रक्तदान कर चुके *रविन्द्र पाल सिंह* को सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। मानद सचिव *सुनील गांग* ने विभिन्न विद्यालयों, मास कॉलेज ऑफ नर्सिंग, शैक्षणिक संस्थानों, एवं कार्यक्रमियों द्वारा 40 यूनिट रक्त दान पर आभार व्यक्त किया एवं बताया कि हिमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर जो लोग रक्तदान नहीं कर पाए वो सभी अपने सेहत का ध्यान रखें एवं अगली बार पुनः रक्तवीर बने। *महाराणा भूपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक से डॉक्टर्स एवं सहायक* के साथ उनकी पूरी टीम का सहयोग रहा। डॉ.यशवंत कोठारी चेरिटेबल पब्लिक ट्रस्ट की अध्यक्षा एवं डॉ. कोठारी की धर्मसहयिका *डॉ.पुष्पा कोठारी जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन को पूर्ण संस्कारों के साथ जीते हुवे कोठारी साहेब के निधन के बाद भी सेवा कार्यों में कई सेवा संस्थाओं के साथ कार्य करते हुवे एक प्रेरणा पुंज के रूप में अपने आप को बाएं रखा ओर प्रति वर्ष कोठारी साहेब की स्मृति में सेवा कार्यों को निरंतर करते हुवे अथक प्रयास जारी है एवं उनकी पुत्री ट्रस्टी उर्वशी सिंघवी जो अपने पिता के पदचिन्हों पर एवं माता के साथ सेवाकार्यों में कदम से कदम मिलाते हुवे अपने जीवन को सार्थक बनाते हुवे पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ पूर्ण समर्पण भाव से एक अनूठा उदाहरण है,पिता को समर्पित रचना द्वारा उर्वशी सिंघवी ने पिता डॉ. यशवंत कोठारी को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही पुत्र श्री विपिन कोठारी, श्री नितिन कोठारी दामाद अभय सिंघवी के साथ कोठारी एवं सिंघवी परिवार का सहयोग रहा उनके मास नर्सिंग कॉलेज से विद्यार्थियों द्वारा रक्त दान शिविर में अनुकरणीय सहयोग रहा।*
तुलसी निकेतन स्कूल से अध्यक्ष अरुण कोठारी एवं टीम की सराहनीय सेवाएं रही। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से सेवाभावी चेयरमैन, डॉ.गजेंद्र भंसाली, मानद सचिव सुनील गांग, उपाध्यक्ष नक्षत्र तलेसरा, कोषाध्यक्ष राकेश बापना आजीवन सदस्य, मनमोहन राज सिंघवी, सुशील बांठिया, चंद्रकला आर्य, डॉ. राजश्री गांधी, प्रेमलता मेहता, सुभाष चंद्र मेहता, डॉ.करुणा भंडारी डॉ.प्रकाश चंद्र भंडारी, अशोक खुर्दियां, रविंद्र सुराणा, दलपत जैन, डॉ. महेंद्र सिंह, शांतिलाल अग्रवाल, निर्मला गर्ग, दलावत जी, संस्था कर्मचारी मुरली सोनी एवं आजाद बोर्डिया की उत्कृष्ट सेवाएं रही। रक्तदाताओं एवं महाराणा भूपाल चिकित्सालय से पधारे डॉक्टर, सहयोगी कर्मचारियों को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मानद सचिव सुनील गांग ने बताया कि रक्तविरो के सम्मान एवं उनके द्वारा मानव सेवा में अमूल्य योगदान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। *जीव दया सेवा प्रकल्प* के तहत सभी उपस्थित जन सामान्य एवं रक्त दाताओं को पक्षी चुग्गा पात्र डॉ. यशवंत कोठारी चेरिटेबल पब्लिक ट्रस्ट द्वारा वितरित किए गए साथ ही महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा *प्लास्टिक उन्मूलन अभियान एवं पर्यावरण सुरक्षा प्रकल्प के तहत रक्त दाताओं को जुट बेग* वितरित किए गए। *एम. के.जैन क्लासेज* से आए 75 बच्चों को रक्तदान की महत्वत्ता के बारे में *डॉक्टर. वंदना छाबड़ा* द्वारा उद्बोधन सराहनीय रहा। रक्तदान शिविर में गीत संगीत के साथ संगीतकार संजय वर्मा एवं डी. सी.चौहान की प्रस्तुतियां में सभी को भावविभोर कर दिया

More News

इलाज और दवा न मिलने से आक्रोशित पेंशनर्स ने दिया ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
नानन में गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा आज से, तैयारियां पूर्ण
तपती धूप में मानवता की मिसाल: श्री श्याम कैटर्स ने रेलवे स्टेशन पर पिलाया ठंडा शरबत*
दिनदहाड़े मकान में चोरी, नगदी सहित सामान लेकर फरार हुआ चोर।
केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भीलवाड़ा दौरे पर रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने हमीरगढ़ स्थित हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने सांसद दामोदर अग्रवाल से हवाई पट्टी के विस्तार और विकास की संभावनाओं पर फीडबैक मांगा।
महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिला कर किया जागरूक
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube