ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पी.डी.ए जनचर्चा कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर कृष्ण कुमार गिहार के नेतृत्व में युवजन सभा की पहल, वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का आह्वान

By Shubh Bhaskar · 30 Apr 2026 · 9 views
पी.डी.ए जनचर्चा कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर


कृष्ण कुमार गिहार के नेतृत्व में युवजन सभा की पहल, वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का आह्वान

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर के ग्राम सेमरहना पूरब (गुलहरिया कोड़री घाट) में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार गिहार के नेतृत्व में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक जनचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समान अधिकार और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने पी. डी. ए की अवधारणा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनसमूह का उत्साह सामाजिक जागरूकता और समर्थन को दर्शाता रहा।
कार्यक्रम में सांसद राम शिरोमणि वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सारुन वसीम, नगर महासचिव अब्दुल करीम, पूर्व प्रधान मालिक राम यादव, प्रधान भगत राम यादव, केशवराम, स्वामीनाथ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि पी. डी. ए विचारधारा समाज के वंचित तबकों को अधिकार दिलाने का सशक्त माध्यम बन रही है और कृष्ण कुमार गिहार के प्रयासों से यह अभियान लगातार जन-जन तक पहुंच रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube