ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घायल गौ माता का किया सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद छोड़ा गया सुरक्षित। *मुकेश सैनी*

By Shubh Bhaskar · 30 Apr 2026 · 31 views
घायल गौ माता का किया सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद छोड़ा गया सुरक्षित। *मुकेश सैनी*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बसवा- जीव जंतु प्रेमी व गौ सेवक मुकेश सैनी ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि तहसील बसवा क्षेत्र के निलोज गांव के पास एक गंभीर रूप से घायल लावारिस गौ माता की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि गौ माता के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था, जिससे उसका एक सींग सिर के अंदर धंस गया था और घाव में कीड़े पड़ गए थे।
सूचना मिलते ही जीव-जंतु प्रेमी, गौ सेवक एवं सर्प मित्र मुकेश सैनी (बांदीकुई) तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौ माता का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही सींग को काटकर घाव का उपचार किया गया।
उपचार के बाद गौ माता की हालत में सुधार होने पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने मुकेश सैनी की प्रशंसा की।
मुकेश सैनी ने अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई घायल या असहाय बेजुबान पशु दिखाई दे, तो तुरंत सूचना दें। आपकी एक कॉल किसी बेजुबान की जान बचा सकती है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube