ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय सवर्ण दल का सदस्यता अभियान तेज, वार्ड स्तर पर बढ़ा जनसंपर्क।

By Shubh Bhaskar · 30 Apr 2026 · 8 views
राष्ट्रीय सवर्ण दल का सदस्यता अभियान तेज, वार्ड स्तर पर बढ़ा जनसंपर्क।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*


(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर राष्ट्रीय सवर्ण दल द्वारा संगठन विस्तार के उद्देश्य से चलाया जा रहा सदस्यता अभियान इन दिनों जोर पकड़ता जा रहा है। अभियान के तहत वार्ड स्तर पर व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से संपर्क साध रहे हैं और उन्हें पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दे रहे हैं।
जिलाध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सवर्ण दल समान शिक्षा, समान रोजगार और समान अधिकार की नीति को लेकर कार्य कर रहा है। इसी सोच के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी तरह सक्रियता बनाए रखें, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

More News

पी.डी.ए जनचर्चा कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर कृष्ण कुमार गिहार के नेतृत्व में युवजन सभा की पहल, वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का आह्वान
घायल गौ माता का किया सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद छोड़ा गया सुरक्षित। *मुकेश सैनी*
भिवाड़ी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: लेबर कॉलोनी में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, बच्चों की हालत गंभीर।
राजकीय विद्यालय टहला में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित।
अलवर कॉरपोरेट पोस्ट ने लिया अस्थायी विराम, पाठकों का जताया आभार।
दुर्घटना या सुनियोजित हत्या?” बिजली विभाग के टेंडरों में गड़बड़ी के आरोप, संविदा कर्मियों के शोषण का मामला गरमाया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube