ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय विद्यालय टहला में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 30 Apr 2026 · 8 views
राजकीय विद्यालय टहला में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित।

एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, समय पर टीकाकरण जरूरी — *डॉ. अभिमन्यु*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(राजगढ़अलवर):-राजगढ़- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महात्मा गांधी विद्यालय टहला में गुरुवार को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीएचसी टहला के डॉ. अभिमन्यु सिद्ध ने छात्राओं और शिक्षकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. अभिमन्यु सिद्ध ने अपने संबोधन में बालिकाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए बताया कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) एक सामान्य लेकिन गंभीर संक्रमण है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस कैंसर से देश में हर ०8 मिनट में एक महिला की मृत्यु हो रही है, जो चिंता का विषय है। हालांकि समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है।
उन्होंने विशेष रूप से ०9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इस उम्र में टीका लगवाने से शरीर में मजबूत प्रतिरक्षा विकसित होती है, जिससे भविष्य में संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिद्ध ने छात्राओं से संवाद करते हुए सरल भाषा में समझाया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और उनके स्वस्थ भविष्य के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में लोग भ्रमित हो जाते हैं, लेकिन वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर यह वैक्सीन सुरक्षित और लाभकारी सिद्ध हो चुकी है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है।
शिविर में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने सवाल पूछे और विषय को बेहतर तरीके से समझा। अंत में डॉ. सिद्ध ने नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर टीकाकरण अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है और एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं के उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य की नींव रखती है।

More News

पी.डी.ए जनचर्चा कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर कृष्ण कुमार गिहार के नेतृत्व में युवजन सभा की पहल, वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का आह्वान
घायल गौ माता का किया सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद छोड़ा गया सुरक्षित। *मुकेश सैनी*
भिवाड़ी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: लेबर कॉलोनी में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, बच्चों की हालत गंभीर।
अलवर कॉरपोरेट पोस्ट ने लिया अस्थायी विराम, पाठकों का जताया आभार।
दुर्घटना या सुनियोजित हत्या?” बिजली विभाग के टेंडरों में गड़बड़ी के आरोप, संविदा कर्मियों के शोषण का मामला गरमाया।
राष्ट्रीय सवर्ण दल का सदस्यता अभियान तेज, वार्ड स्तर पर बढ़ा जनसंपर्क।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube