ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भिवाड़ी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: लेबर कॉलोनी में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, बच्चों की हालत गंभीर।

By Shubh Bhaskar · 30 Apr 2026 · 6 views
भिवाड़ी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: लेबर कॉलोनी में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, बच्चों की हालत गंभीर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- भिवाड़ी- औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी के साथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुए लीकेज के कारण अचानक आग भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और हर ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय नेम सिंह अपने परिवार के साथ कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहे थे। गुरुवार सुबह वह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर बदल रहे थे। इसी दौरान नए सिलेंडर से गैस रिसने लगी और कुछ ही पलों में कमरा एलपीजी गैस से भर गया। जैसे ही गैस आग के संपर्क में आई, तेज धमाके के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
हादसे में नेम सिंह, उनकी पत्नी ममता (30 वर्ष), मामा बृजेश (32 वर्ष) सहित चार बच्चे—पंकज (०8 वर्ष), छगन (०6 वर्ष), काजल (15 वर्ष) और किशनबती (12 वर्ष) झुलस गए। इनमें बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे परिवार पर संकट के बादल छा गए हैं।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग जलते हुए सिलेंडर को कमरे से बाहर खींचकर दूर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, वरना आग आसपास के अन्य कमरों तक फैल सकती थी।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची भिवाड़ी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गैस सिलेंडर से लीकेज सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
यह घटना लेबर कॉलोनियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गैस सिलेंडरों के प्रति लापरवाही को उजागर करती है। समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई तो ऐसे हादसे भविष्य में और भी भयावह रूप ले सकते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube