ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ओमप्रकाश रीडर को जयपुर जिला संगठन मंत्री पद पर नियुक्ति *डॉ सुरेश चंद शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 20 Apr 2026 · 26 views
ओमप्रकाश रीडर को जयपुर जिला संगठन मंत्री पद पर नियुक्ति *डॉ सुरेश चंद शर्मा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर सर्व समाज जागृति संघ द्वारा सामाजिक एकता और सेवा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से संगठन विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में संघ ने ओमप्रकाश शर्मा रीडर को जयपुर जिला संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ति समारोह 18 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष पंडित रामस्वरूप आचार्य ने उन्हें फूलमाला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा और पद की शपथ दिलाई।
सर्व समाज जागृति संघ एक रजिस्टर्ड राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जिसका उद्देश्य विभिन्न समाजों के बीच एकता स्थापित करना, अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना तथा धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करना है। संगठन द्वारा स्कूलों में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित करने, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने, बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने करीब छह माह पूर्व पंडित रामस्वरूप आचार्य को जयपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनके नेतृत्व में चोमू एवं आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
नवनियुक्त संगठन मंत्री ओमप्रकाश रीडर ने शपथ लेते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर शिक्षाविद हजारीलाल शर्मा, समाजसेवी कैलाश तिवारी, कथा वाचक महेश शर्मा (हवेली वाले), पूर्व गोड़ विप्र अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, मोहित शर्मा और रमेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube