विप्र फाउंडेशन अलवर ने गौ सेवा के संकल्प के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव।
By Shubh Bhaskar ·
20 Apr 2026 ·
7 views
विप्र फाउंडेशन अलवर ने गौ सेवा के संकल्प के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- विप्र फाउंडेशन अलवर द्वारा चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भवानीतोप स्थित पशु चिकित्सालय की गौशाला में गौ सवामनी एवं गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा के संकल्प को सशक्त करना और समाज में धार्मिक व सामाजिक जागरूकता फैलाना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया तथा समस्त सनातन समाज के मंगल और कल्याण की कामना के साथ सामूहिक आरती की। वातावरण भक्तिमय हो उठा और सभी ने धर्म व सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ विप्र फाउंडेशन जोन-1 के संगठन मंत्री महंत धर्मेंद्र शर्मा, अलवर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, भाजपा जिला महामंत्री ऋषिराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अडिच्वाल, खनन अभियंता मनोज शर्मा, जीएसटी डिप्टी कमिश्नर मुकेश गौड़, एडीपीसी जिला कलेक्टर सुरेंद्र कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक डीओआईटी वीरेंद्र त्यागी, यातायात प्रभारी संजय शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी भूपेंद्र द्विवेदी, बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त विप्र फाउंडेशन अलवर के संरक्षक राजेंद्र तिवाड़ी, महिला अध्यक्ष रैणु वत्स, युवा जिलाध्यक्ष चंद्रपुनीत शर्मा, जिला संगठन मंत्री देशबंधु, सुरेश अवस्थी, जिला महामंत्री दौलत शर्मा, महिला जिला संगठन मंत्री रश्मि वशिष्ठ, महिला प्रकोष्ठ संरक्षक रैणु मिश्रा, महिला महामंत्री ममता शर्मा, युवा जिला संगठन मंत्री कृष्णकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में गौ सेवा एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए सभी ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।