ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य

By Shubh Bhaskar · 15 Jun 2026 · 8 views
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य

​पीपाड़ सिटी। शहर सहित ग्रामीण अंचलों में आज सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के साथ ही जमकर दान-पुण्य के कार्य करेंगे। अमावस्या को लेकर स्थानीय निवासियों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अमावस्या के मद्देनजर क्षेत्र के कई श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान करने और वहां विशेष पूजा-अर्चना के लिए जायेगे।शहर की विभिन्न गौशालाओं में गायों के लिए विशेष रूप से बाजरे और गुड़ से बना दलिया (लापसी) तैयार कर परोसा जाएगा।भीषण गर्मी को देखते हुए युवा गौ सेवकों द्वारा बेजुबान गोवंश के लिए पानी और छाया की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। इसके साथ ही आम नागरिकों द्वारा सुबह से ही गौशालाओं और सार्वजनिक स्थानों पर गायों को हरा चारा व लापसी खिलाकर पुण्य कमाया जाएगा।

More News

पीपाड शहर में अधिशाषी अधिकारी ने किया मुख्य नालों का औचक निरीक्षण अतिक्रमण हटाने के निर्देश
कालूराम प्रजापति बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कालपी विधानसभा प्रभारी, समर्थकों ने दी बधाई*
पीपाड शहर के एडवोकेट मंसूर अली छीपा को लॉ एंड लीगल सर्विसेज में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube