ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट

By Shubh Bhaskar · 14 Jun 2026 · 189 views
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि
जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट


पीपाड़ सिटी। पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों से निरंतर सक्रिय रहकर समाज और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद हुसैन डायर को वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के साथ अब वे डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर के नाम से जाने जाएंगे।जोधपुर स्थित वेगा बाय ओजोन होटल्स में आयोजित भव्य समारोह में देशभर से चयनित 70 विशिष्ट व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री उपासना सिंह, मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित, तथा वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन एवं नूरी अकादमी के सीईओ मोहम्मद सिराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मोहम्मद हुसैन डायर ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत युवावस्था में 1995 में की थी। पिछले लगभग 30 वर्षों से वे निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसरोकारों, सामाजिक मुद्दों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके द्वारा प्रकाशित समाचारों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान महत्वपूर्ण विषयों की ओर आकर्षित किया, जिससे आमजन को राहत मिली।पत्रकारिता के इस लंबे सफर में उन्होंने अनेक चुनौतियों, संघर्षों और उतार-चढ़ावों का सामना किया, लेकिन निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। यही कारण है कि आज वे क्षेत्र के वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकारों में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने के बाद डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी पाठकों, दर्शकों, शुभचिंतकों, सहयोगियों और परिवारजनों का है, जिनके विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि बचपन में देखा गया सपना आज साकार हुआ है और यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज, राष्ट्र और पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।इस उपलब्धि पर पत्रकारिता, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube