ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहर के एडवोकेट मंसूर अली छीपा को लॉ एंड लीगल सर्विसेज में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

By Shubh Bhaskar · 15 Jun 2026 · 71 views
पीपाड शहर के एडवोकेट मंसूर अली छीपा को लॉ एंड लीगल सर्विसेज में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

​पीपाड़ शहर। वर्ल्ड कल्चर एंड एजुकेशन ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में जोधपुर के होटल वेगा में विशेष मानद उपाधि समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया।​इसी के तहत पीपाड़ शहर निवासी एडवोकेट मंसूर अली छीपा को 'लॉ एंड लीगल सर्विसेज' (कानूनी और विधिक सेवाओं) के क्षेत्र में उनके बेहतरीन कार्यों के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।एडवोकेट मंसूर अली पिछले 18 वर्षों से पीपाड़ शहर में निरंतर वकालत के जरिए क्षेत्रवासियों को विधिक सेवाएं दे रहे हैं। वे लंबे समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर के अधीन पेनल अधिवक्ता और मध्यस्थ के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आमजन में कानूनी जागरूकता फैलाने और लोक अदालत कार्यक्रमों को सफल बनाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें पूर्व में दो बार उपखंड स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। मंसूर अली वर्तमान में बार सचिव होने के साथ-साथ निवर्तमान पार्षद भी हैं।एडवोकेट मंसूर अली छीपा को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर पीपाड़ शहर सहित आस-पास के विधिक क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस बड़ी उपलब्धि पर कई सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और परिवारजनों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाइयां दीं।

More News

पीपाड शहर में अधिशाषी अधिकारी ने किया मुख्य नालों का औचक निरीक्षण अतिक्रमण हटाने के निर्देश
कालूराम प्रजापति बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कालपी विधानसभा प्रभारी, समर्थकों ने दी बधाई*
पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube