कुएं में गिरने से युवक की मौत, SDRF ने निकाला शव।
By Shubh Bhaskar ·
20 Apr 2026 ·
8 views
कुएं में गिरने से युवक की मौत, SDRF ने निकाला शव।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के टहला क्षेत्र के मंडावरी हल्कारा का बास निवासी रामावतार पुत्र फैलीराम मीणा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामावतार का शव कुएं में मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
टहला थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।
शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।