नन्दी अभ्यारण में सादगीपूर्वक मनाया सुनील कुमार शर्मा का जन्मदिन, किया पौधारोपण।
By Shubh Bhaskar ·
20 Apr 2026 ·
6 views
नन्दी अभ्यारण में सादगीपूर्वक मनाया सुनील कुमार शर्मा का जन्मदिन, किया पौधारोपण।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- अलवर जिले के नारायणपुर में श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक, सचिव एवं पर्यावरण प्रेमी सुनील कुमार शर्मा ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्वक मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने खरकड़ी खुर्द ज्ञानपुरा स्थित जय बाबा गरीबदास नन्दीशाला एवं लावारिस पशु सेवा समिति द्वारा संचालित भारत के पहले नन्दी अभ्यारण में यह आयोजन किया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष महेश चंद सैनी, मुख्य प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य अशोक सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश कुमार शुक्ला, पंडित जय नारायण जेके महाराज, केशव शर्मा, सुल्तान धाबाईं एवं करणसिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुनील कुमार शर्मा ने जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर केंचुआ खाद के साथ कुल 11 पौधे लगाए, जिनमें ०5 बरगद और ०6 गूलर के पौधे शामिल हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड एवं नाम पट्टिका भी लगाई गई तथा उन्हें नियमित रूप से पानी देने की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए 11 परिंडे भी लगाए गए। इसके साथ ही नन्दियों एवं गौ माता को दलिया खिलाकर जन्मदिन मनाया गया।
संस्था अध्यक्ष महेश चंद सैनी एवं अशोक सोनी ने मिठाई खिलाकर सुनील कुमार शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
अशोक सोनी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सुनील कुमार शर्मा ने सादगीपूर्वक जन्मदिन मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व में भी धामेड़ा धाम सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 15,000 पौधे लगाकर समाज में जागरूकता का कार्य किया है।
इस मौके पर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत उनके जन्मदिन से ही की गई है। संस्था द्वारा इस वर्ष लगभग 31,000 छायादार एवं फलदार पौधे सार्वजनिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष महेश चंद सैनी ने सभी से आह्वान किया कि वे भी पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें।