ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी क्षेत्र में हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

By Shubh Bhaskar · 20 Apr 2026 · 133 views
रैणी क्षेत्र में हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर): - माचाड़ी- अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का मामला सामने आया है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध कटाई की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। कार्यवाही के अभाव में तस्कर बेखौफ होकर फलदार और छायादार वृक्षों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं, जिससे क्षेत्र की हरियाली तेजी से समाप्त होती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिले में वन विभाग की मौजूदगी के बावजूद वन क्षेत्र सुरक्षित नहीं है और लगातार कटान की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इन तस्करों पर नकेल कब कसी जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि उच्च अधिकारी जल्द से जल्द मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।
ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि एक ओर पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं और पौधारोपण कर मंत्री व नेताओं के साथ फोटो खिंचवाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर हरे-भरे पेड़ों की खुलेआम कटाई जारी है। उन्होंने इस विरोधाभास पर चिंता जताते हुए प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube