ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कलाल समाज का सामूहिक विवाह 20 अप्रैल को इंदौर में परिणय सूत्र में बंधेंगे 101 जोड़ें

By Shubh Bhaskar · 16 Apr 2026 · 30 views
कलाल समाज का सामूहिक विवाह 20 अप्रैल को इंदौर में
परिणय सूत्र में बंधेंगे 101 जोड़ें
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर।
कलाल समाज का सामूहिक विवाह अखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गीय महासभा के तत्वाधान में 20 अप्रैल सोमवार को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया की 19 अप्रैल रविवार को 3 बजे हाई पावर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल अहमदाबाद की अध्यक्षता में होगी ।जिसमें समाज के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। सोमवार 20 अप्रैल को 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह, विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं युवा अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह इंदौर में आयोजित किया जाएगा। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चौधरी उदयपुर ने बताया कि सामूहिक विवाह से समय और धन दोनों की बचत होती है और गरीब एवं अमीर लोगों की शादी एक साथ सभी सुविधायुक्त माहौल में होती है। गरीब परिवार पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है। जिससे समाज कर्ज में नहीं डूबता हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube