०1 जुलाई तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, अन्यथा ०2 जून से देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी।
By Shubh Bhaskar ·
16 Apr 2026 ·
206 views
०1 जुलाई तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, अन्यथा ०2 जून से देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- आगरा- आगरा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत ने देशभर में गौ संरक्षण को लेकर बड़ा अभियान छेड़ते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र सौंपकर गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि ०1 जुलाई 2026 तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो ०2 जून से पूरे देश में व्यापक ‘गौ आंदोलन’ शुरू किया जाएगा।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना निस्वार्थ भाव से 24 घंटे गौ माताओं और सनातन धर्म की सेवा एवं रक्षा में जुटी हुई है। पत्र में गौ माता को ‘सम्पूर्ण जगत की माता’ बताते हुए उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देने की अपील की गई है।
संगठन का कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का प्रमुख प्रतीक हैं, इसलिए इनके संरक्षण के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।
*पत्र में रखी गई ०7 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:*
१.गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए।
२.गौ संरक्षण हेतु सख्त और नया केंद्रीय कानून लागू किया जाए।
३.पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
४.देशभर में संचालित अवैध कट्टीखानों को बंद किया जाए।
५.गौ माता को लावारिस छोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही और जुर्माना लगाया जाए।
६.क्षेत्र में मृत गौ माता की अंत्येष्टि की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों (सांसद, विधायक, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान) को दी जाए।
७.गौ रक्षकों को शासन-प्रशासन की ओर से 24 घंटे सहयोग सुनिश्चित किया जाए।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयसीमा तक मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है, तो देशभर में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
कार्यालय: ब्रजवासी गौ सेवा धाम, वीरई सैया, जिला आगरा
पंजीयन संख्या: IN-UP534952V
सम्पर्क: 9568576382, 9761657494