ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्रमजीवी पत्रकार संघ का 14वां जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न, कलेक्टर व एसपी ने किया पत्रकारों को किया सम्मानित।

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 197 views
श्रमजीवी पत्रकार संघ का 14वां जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न, कलेक्टर व एसपी ने किया पत्रकारों को किया सम्मानित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के नवीन सूचना केंद्र (PRO कार्यालय), नंगली सर्किल पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के 14वें वार्षिक जिला स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों, जिम्मेदारियों तथा भविष्य की दिशा पर गंभीर चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित राजेन्द्र शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक (SP) सुधीर चौधरी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सम्मेलन के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों व श्रमजीवी पत्रकार संघ राजगढ़-रैणी अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. आर्तिका शुक्ला ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। वे न केवल जनसमस्याओं को उजागर करते हैं, बल्कि आमजन और प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य भी करते हैं। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
वहीं, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने फील्ड में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान समाज में पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत करता है।
कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल मीडिया के प्रभाव तथा निष्पक्ष रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन का समापन आपसी सहयोग, एकता और समाजहित में पत्रकारिता को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।। उसके बाद सभी ने भोजन प्रसादी ली मंच का संचालन चैनल हेड श्याम शर्मा द्वारा किया गया

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube