ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका, आम जनता पर पड़ सकता है असर।

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 38 views
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका, आम जनता पर पड़ सकता है असर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-दिल्ली- देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों को जल्द ही झटका लग सकता है। कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते पेट्रोल में करीब ₹18 और डीजल में ₹35 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के बावजूद फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। इससे तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चल रही चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद तेल कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसलिए फिलहाल कीमतों को नियंत्रित रखा गया है।
अगर यह संभावित बढ़ोतरी लागू होती है, तो इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा और महंगाई में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube