ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मंदिर भूमि पर अवैध खनन के विरोध में फूटा जनआक्रोश, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 6 views
मंदिर भूमि पर अवैध खनन के विरोध में फूटा जनआक्रोश, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ कस्बे के मध्य स्थित मंदिर भूमि पर पुजारी और भूमाफियाओं द्वारा कथित रूप से किए जा रहे अवैध खनन को लेकर कस्बेवासियों में भारी रोष व्याप्त है। इस गंभीर मुद्दे पर स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
आक्रोशित निवासियों ने जिला कलेक्टर अलवर के नाम संबोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी राजगढ़ को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि मंदिर भूमि पर चल रही अवैध गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि यह मामला न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था से भी संबंधित है।
उपखंड अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube