ईशवाना में भोमिया बाबा मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा।
By Shubh Bhaskar ·
15 Apr 2026 ·
6 views
ईशवाना में भोमिया बाबा मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- ईशवाना- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के नजदीक ईशवाना गांव में बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को भोमिया बाबा की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यापक अशोक कुमार मीना ने बताया कि मूर्ति स्थापना को लेकर गांव में धार्मिक आयोजनों की शुरुआत की गई है।
कार्यक्रम के अंतर्गत आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करती हुई मंदिर स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और “भोमिया बाबा की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
आयोजकों ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को विशाल भंडारे एवं रात्रिकालीन जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम के दौरान गिर्राज, जगदीश,मोहित,शिवराम, रंगलाल,राकेश,रोहित, राधेश्याम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।