जयपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम व विशाल वाहन रैली 19 अप्रैल को।
By Shubh Bhaskar ·
15 Apr 2026 ·
7 views
जयपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम व विशाल वाहन रैली 19 अप्रैल को।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर परशुराम सेना राजस्थान द्वारा प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है। यह आयोजन 19 अप्रैल 2026 को वाटिका रोड, सांगानेर (जयपुर) स्थित सामुदायिक भवन, बाढ़ श्योपुर में संपन्न होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज के सभी गणमान्य नागरिकों एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया है। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में परशुराम सेना राजस्थान के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जयपुर संभाग के सभी जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण अपनी-अपनी कार्यकारिणी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए स्वैच्छिक सहयोग राशि की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सहयोग किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी एवं सहयोग हेतु संपर्क सूत्र के रूप में महावीर प्रसाद गौतम (अध्यक्ष, प्रदेश कार्यक्रम आयोजन समिति, परशुराम सेना राजस्थान) का मोबाइल नंबर 9887457587 जारी किया गया है।
आयोजन समिति ने सभी समाजजनों से अपील की है कि वे इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।