ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम, प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान: *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*।

By Shubh Bhaskar · 10 Jun 2026 · 7 views
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम, प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान: *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- सर्व समाज जागृति संघ (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष व बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के और शिवशक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ०9 जून को लगातार 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। जनधन योजना के तहत 50 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए, डिजिटल इंडिया अभियान को नई गति मिली तथा देशभर में आधारभूत ढांचे के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान कई अर्थशास्त्रियों, राजनीतिक विश्लेषकों एवं विपक्षी दलों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर आलोचना भी की जाती रही है। उनका कहना है कि आर्थिक विकास के बावजूद रोजगार सृजन अपेक्षित गति से नहीं बढ़ पाया, जिससे युवाओं की आजीविका संबंधी चुनौतियां बनी हुई हैं। वहीं आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ाया है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि देश की संपत्ति का बड़ा हिस्सा सीमित संख्या में उद्योगपतियों के हाथों में केंद्रित होने से आर्थिक असमानता बढ़ने की चिंताएं भी सामने आई हैं। विपक्षी दल समय-समय पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के राजनीतिक उपयोग के आरोप भी लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग और आम जनता की अपेक्षाएं सरकार से निरंतर बनी हुई हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि गरीब एवं मध्यम वर्ग की समस्याओं के समाधान, महंगाई पर नियंत्रण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में और प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत बनाए रखने, सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर रोक लगाने तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
डॉ. शर्मा ने कहा कि जब देश के सभी नागरिकों को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विकास के अवसर उपलब्ध होंगे, तब सामाजिक विषमताएं स्वतः कम होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पारदर्शी शासन व्यवस्था और जनहितकारी नीतियों के माध्यम से भारत विकास के नए आयाम स्थापित करेगा, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री के नेतृत्व को जाएगा। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी पिंक सिटी क्लब पत्रकार संघ अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube