ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन

By Shubh Bhaskar · 10 Jun 2026 · 30 views
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन

​पीपाड़ शहर। स्थानीय नगरपालिका प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब परिसर मेंपौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।​नगरपालिका के अधिशाषीअधिकारी रामकिशोर भाटी ने जानकारी देतेहुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत तालाब क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के अनेको पौधे रोपे गए। इस दौरान पालिकाप्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित सिंचन का संकल्प भी लिया।​अधिशाषी अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि अपनी मां के नाम पर लगाए गए इन पौधों की देखरेख एक संतान की तरह करें ताकि वे वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को जीवनदायिनी ऑक्सीजन दे सकें।इस मौके पर नरेंद्र सांगी,मगराज पुरोहित,देवाराम जांगिड़,पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक,सोहन लाल सांखला,विक्रम देवड़ा,भाजपामंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छवाह,सलाम कुरैशी,रामकिशोर कच्छवाह ,मोहम्मद रफीक खोखर,आरआई वीरेंद्र जीनगर ,सुल्तान ,महेंद्र पटेल,जगदीश ,विक्रम ,प्रताप अंकित सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube