ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक

By Shubh Bhaskar · 10 Jun 2026 · 102 views
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक

​पीपाड़ शहर। महिला अधिकारिता विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पीपाड पंचायत समिति में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर की महिला तक पहुंचाने पर मंथन किया गया।​कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास अधिकारी नरेंद्र सोऊ ने की मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छवाहा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल मंत्री विक्रम देवड़ा उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के कर-कमलों द्वारा बेटी जन्मोत्सव पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समाज में बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनें। चौपाल में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ताराचंदसारण और महिला पर्यवेक्षक प्रमिला निर्वाण द्वारा किया गया। इस अवसर पर दोनों विभागों की पिंकी टाक, सुमन चौधरी, मीनाक्षी, राजकुमारी, मंजू कच्छवाहा, ललिता सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं बुल्कि, कौशल्या, मीना एवं साथिन सुशीला, सीता सहित दोनों विभागों के लाभार्थियों व विभाग के कार्मिकों सहित करीब 150 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube