भागवत कथा में गूंजा भक्ति का रस, श्रद्धालु झूमे भजन-कीर्तन में।
By Shubh Bhaskar ·
20 Apr 2026 ·
5 views
भागवत कथा में गूंजा भक्ति का रस, श्रद्धालु झूमे भजन-कीर्तन में।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर पुराना भूरासिद्ध हनुमान मंदिर के पास स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कथा में विदुषी राधिका शर्मा ने भगवान के विभिन्न अवतारों का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रीकृष्ण जन्म की मनोहारी कथा सुनाई।
उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि सनातन धर्म में परोपकार को सबसे श्रेष्ठ कर्म माना गया है। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों की सेवा को भी जीवन का महत्वपूर्ण कर्तव्य बताते हुए सभी को इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए कथा का आनंद लिया और भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।