ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर के कठूमर में खनन माफिया का दुस्साहस, वनरक्षक से मोबाइल व आईडी लूटकर फरार।

By Shubh Bhaskar · 20 Apr 2026 · 35 views
अलवर के कठूमर में खनन माफिया का दुस्साहस, वनरक्षक से मोबाइल व आईडी लूटकर फरार।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां खनन माफिया के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। ड्यूटी पर तैनात एक वनरक्षक से अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल फोन और आईडी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान खनन माफिया से जुड़े लोगों ने वनरक्षक को निशाना बनाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर जिले में अवैध खनन और माफियाओं की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की है, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube