ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जालियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी पर दिल्ली में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 18 views
जालियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी पर दिल्ली में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दिल्ली- जालियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी के अवसर पर राजधानी दिल्ली में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 108 आत्मा शांति हवन कुण्ड में आहुतियां देकर शहीदों को नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र योगेन्द्र सिंह (महामंडलेश्वर योगी माथुर) के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह आयोजन 13 अप्रैल, सोमवार को सायं ०4 बजे से मिलन फार्म, UER-2 हाईवे रोड, कराला, रोहिणी सेक्टर-37, दिल्ली में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, इस श्रद्धांजलि सभा में देश के पूर्व कैप्टन, मेजर, संत-महात्मा, समाजसेवी, गौ पुत्र-गौ पुत्री सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन व प्रार्थना करेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से संगठन द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने तथा विश्व शांति और न्यायपूर्ण व्यवस्था की स्थापना का संदेश भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

More News

पी.डी.ए जनचर्चा कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर कृष्ण कुमार गिहार के नेतृत्व में युवजन सभा की पहल, वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का आह्वान
घायल गौ माता का किया सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद छोड़ा गया सुरक्षित। *मुकेश सैनी*
भिवाड़ी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: लेबर कॉलोनी में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, बच्चों की हालत गंभीर।
राजकीय विद्यालय टहला में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित।
अलवर कॉरपोरेट पोस्ट ने लिया अस्थायी विराम, पाठकों का जताया आभार।
दुर्घटना या सुनियोजित हत्या?” बिजली विभाग के टेंडरों में गड़बड़ी के आरोप, संविदा कर्मियों के शोषण का मामला गरमाया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube