ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नीलम दुबे बनीं राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष।

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 13 views
नीलम दुबे बनीं राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अरविंद उपाध्याय के निर्देशानुसार ग्वालियर की समाजसेवी एवं नारी शक्ति की प्रतीक श्रीमती नीलम दुबे को संगठन के महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्रीमती दुबे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके सनातन धर्म के प्रति समर्पण, संघर्षशीलता, कर्मठता, ईमानदारी तथा निरंतर मेहनत और लगन से किए गए कार्यों को देखते हुए सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होकर समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
उनकी नियुक्ति पर संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
इस संबंध में यह जानकारी संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय द्वारा संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को व्हाट्सएप द्वारा दी गई।

More News

पी.डी.ए जनचर्चा कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर कृष्ण कुमार गिहार के नेतृत्व में युवजन सभा की पहल, वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का आह्वान
घायल गौ माता का किया सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद छोड़ा गया सुरक्षित। *मुकेश सैनी*
भिवाड़ी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: लेबर कॉलोनी में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, बच्चों की हालत गंभीर।
राजकीय विद्यालय टहला में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित।
अलवर कॉरपोरेट पोस्ट ने लिया अस्थायी विराम, पाठकों का जताया आभार।
दुर्घटना या सुनियोजित हत्या?” बिजली विभाग के टेंडरों में गड़बड़ी के आरोप, संविदा कर्मियों के शोषण का मामला गरमाया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube