ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षक दिनेश सैनी को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित।

By Shubh Bhaskar · 25 Jan 2026 · 29 views
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षक दिनेश सैनी को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर)-:-राजगढ़-
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े रहे। इस अवसर पर मुख्य सचिव टी. श्रीनिवासन एवं राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ला, श्रीचंदपुरा में पदस्थापित शिक्षक दिनेश कुमार सैनी को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिनेश कुमार सैनी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ (भाग संख्या 77), जिला अलवर में बीएलओ के रूप में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण उत्तरदायित्व, निष्ठा एवं समर्पण के साथ उत्कृष्ट एवं सराहनीय ढंग से निर्वहन किया।
उनकी इसी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राज्यपाल द्वारा उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शिक्षक दिनेश कुमार सैनी को इससे पूर्व वर्ष 2024 में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है एवं शिक्षा जगत तथा प्रशासनिक क्षेत्र से उन्हें शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube