लादूवास में मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस।
By Shubh Bhaskar ·
25 Jan 2026 ·
18 views
लादूवास में मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-बानसूर- बानसूर के लादूवास में निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार बानसूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूवास के भाग संख्या 241 एवं 242 में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं को बीएलओ द्वारा मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गई। समारोह की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” के अंतर्गत लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के मत के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई! तथा नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों एवं ऐप्स—जैसे वोटर हेल्पलाइन ऐप, एनवीएसपी पोर्टल, सक्षम ऐप एवं बीएलओ ऐप—के बारे में ग्राम के नवयुवकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को जानकारी दी गई। साथ ही मतदाताओं को ई-ईपिक कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
इस अवसर पर ईएलसी प्रभारी, बीएलओ सहित बड़ी संख्या में मतदाता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।