ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहर में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर बरसे गौरव अग्रवाल, लगाई कड़ी फटकार

By Shubh Bhaskar · 25 Jan 2026 · 426 views
पीपाड शहर में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर बरसे गौरव अग्रवाल, लगाई कड़ी फटकार

नवरतन औझा

​पीपाड़सिटी। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल शनिवार को अचानक राजकीय जिला अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुलने पर पीएमओ सहित चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ की जमकर क्लास लगाई। कलक्टर के सख्त तेवरों से पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

​"मेरा प्लान फेल कर दिया":
नर्सिंग अधिकारी की लापरवाही पर नाराजगी

​कलक्टर अग्रवाल सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुँचे। उन्होंने वहाँ मौजूद नर्सिंग अधिकारी को निर्देश दिया कि इमरजेंसी में मरीज आने की स्थिति में 'ऑनकॉल' ड्यूटी डॉक्टर को बुलाएँ। हालांकि, नर्सिंग अधिकारी ने फोन पर डॉक्टर को सूचना देते हुए कह दिया कि कलक्टर साहब आए हैं।
​इस पर कलक्टर ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा, मैं यहाँ की वास्तविक व्यवस्था देखने आया था, लेकिन आपने सूचना देकर मेरा सारा प्लान ही फेल कर दिया।

​बायोमेट्रिक हाजिरी और संसाधनों पर सवाल

​निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने कार्यालय में कंप्यूटर पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस की जांच की। खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। जब कर्मचारियों ने सफाई देने की कोशिश की।

​सोनोग्राफी सुविधा और जर्जर भवन पर सख्त निर्देश

​अस्पताल में उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद सोनोग्राफी की सुविधा न मिलने को कलक्टर ने अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने पीएमओ डॉ. मोहनलाल सीरवी को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पताल के जर्जर भवनों को सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन के लिए तुरंत बंद करने की हिदायत दी।

​इन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

​एसडीएम नेमाराम के साथ कलक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का विस्तृत अवलोकन किया ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, लैब और भर्ती वार्ड का जायजा लिया।​इस दौरान पीएमओ डॉ. मोहनलाल सीरवी सहित अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube