ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्राह्मण समाज रोजगार मंडल द्वारा तीन दिवसीय स्वदेशी रोजगार मेले का शुभारंभ।

By Shubh Bhaskar · 24 Jan 2026 · 27 views
ब्राह्मण समाज रोजगार मंडल द्वारा तीन दिवसीय स्वदेशी रोजगार मेले का शुभारंभ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- ब्राह्मण समाज रोजगार मंडल इकाई एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज आध्यात्मिक एवं रोजगार ब्राह्मण महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय “सक्षम महिला स्वदेशी रोजगार मेला” का शुभारंभ 24 जनवरी 2026 को सायंकाल 4:00 बजे कॉसमॉस मॉल, नानाखेड़ा, उज्जैन में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह मेला 24, 25 एवं 26 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
मेले का उद्घाटन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेंद्र चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री पं.तरुण उपाध्याय,समाजसेवी डॉ. अनुराधा पंचोली,महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा त्रिपाठी,श्रीमती सीमा वशिष्ठ, राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीमती अर्चना ज्ञानी,अंजना शुक्ला, प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती ममता मिश्रा,संभाग अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति शर्मा,राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र द्विवेदी,नगर उपाध्यक्ष शैलेश दुबे सहित महिला इकाई के अनेक पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर महिला इकाई रोजगार मंडल की श्रीमती अनामिका व्यास, अलका व्यास,नेहा व्यास,सुरक्षा तिवारी,श्रीमती जया शर्मा, श्रीमती ममता त्रिवेदी,श्रीमती प्रीति शर्मा,श्रीमती सुनीता कलवाड़िया सहित अनेक मातृ शक्तियाँ प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। उद्घाटन उपरांत अतिथियों ने प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) का ‌अवलोकन भी किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज आध्यात्मिक रोजगार मंडल की महामंत्री श्रीमती समीक्षा नवीन व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्वदेशी आधारित रोजगार मेला प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि ०9 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। मेले में स्वदेशी मातृशक्तियों द्वारा हस्तनिर्मित साड़ी,सूट,ब्लाउज,बेडशीट, गोपी ड्रेस,चूड़ियां,ज्वैलरी, सजावटी सामग्री,मसाले,पापड़, आध्यात्मिक पुस्तकें,कॉस्मेटिक उत्पादों के साथ-साथ फूड ज़ोन कार्निवल भी लगाया गया है।
श्रीमती समीक्षा व्यास ने अधिक से अधिक लोगों से मेले में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने एवं महिलाओं के आत्मनिर्भर प्रयासों को सहयोग देने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनामिका व्यास ने किया तथा अतिथियों का स्वागत नवीन व्यास, संजय व्यास एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube