ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिव शक्ति हरियाणा सेवा आश्रम भूमि पूजन पर कृष्णागिरी महाराज का ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन।

By Shubh Bhaskar · 24 Jan 2026 · 33 views
शिव शक्ति हरियाणा सेवा आश्रम भूमि पूजन पर कृष्णागिरी महाराज का ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन बडनगर रोड स्थित तिरुपति धाम के समीप श्री शिव शक्ति हरियाणा सेवा आश्रम में प्रस्तावित नवनिर्मित आश्रम एवं गौशाला के भूमि पूजन अवसर पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर आश्रम के महंत श्री कृष्णागिरी महाराज (चुनाव अखाड़ा) के सान्निध्य में विधिवत स्वस्तिवाचन एवं भूमि पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उज्जैन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, सचिव शैलेंद्र द्विवेदी, संरक्षक जियालाल शर्मा,राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा, पंडित दिनेश रावल,संजय जोशी (कुंड वाला),भगवान शर्मा, डाक्टर उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, अरविंद उपाध्याय,अजय जोशी, श्रीमती सोनाली जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा महंत श्री कृष्णागिरी महाराज एवं उपस्थित संतजनों का पुष्पहार एवं सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने आश्रम एवं गौशाला निर्माण को समाज सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम श्रद्धा,भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube