ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री श्याम गौशाला का भूमिपूजन, गौ पुत्र धर्म दास महाराज रहे मुख्य अतिथि।

By Shubh Bhaskar · 24 Jan 2026 · 44 views
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री श्याम गौशाला का भूमिपूजन, गौ पुत्र धर्म दास महाराज रहे मुख्य अतिथि।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर-
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के तत्वावधान में राजस्थान प्रदेश की सिहोड ग्राम पंचायत स्थित ठाड़ी सागडू में प्रस्तावित श्री श्याम गौशाला के निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौशाला का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं माजीरा आश्रम के महंत कृष्ण सरूपा महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र कृष्णा कुमार यादव, जिला संगठन मंत्री गौ पुत्र दयानंद यादव, जिला सचिव गौ पुत्र सचिन यादव, गौ पुत्र महेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से किन्नर समाज की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। संगठन की राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष गौ पुत्री रेखा बाई माता किन्नर, उप-सरपंच पाटन गौ पुत्री शिवानी बाई माता किन्नर, कोटपूतली की गौ पुत्री सिमरन बाई माता किन्नर, गौ पुत्री प्रवीण बाई माता किन्नर सहित अनेक किन्नर समाज की प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। साथ ही युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र जितेंद्र सिंह यादव, गुड़गांव जिला संगठन मंत्री गौ पुत्र मनोज कुमार हिन्दू, उदयपुरवाटी क्षेत्र के अनेक गौ सेवक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बसंत पंचमी के अवसर पर किन्नर समाज की ओर से एक ऐतिहासिक घोषणा की गई। गौ पुत्री रेखा बाई माता किन्नर एवं गौ पुत्री शिवानी बाई माता किन्नर ने ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन को एक फोर व्हीलर वाहन भेंट करने की घोषणा की। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने गौशाला एवं वाहन की जिम्मेदारी अपने शिष्य गौ पुत्र कृष्णा कुमार यादव को सौंपी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि यह भारत के इतिहास में पहली बार है जब किन्नर समाज ने गौशाला संचालन एवं गौ माताओं की सेवा हेतु न केवल सहयोग दिया, बल्कि संगठन को फोर व्हीलर वाहन भी प्रदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने घोषणा की कि श्री श्याम गौशाला का संचालन किन्नर समाज के सहयोग से किया जाएगा तथा क्षेत्र में मन्नत के रूप में प्राप्त समस्त राशि गौ माताओं की सेवा में समर्पित की जाएगी। गौशाला पर क्षेत्रवासियों एवं किन्नर समाज का समान अधिकार रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में गौ सेवा एवं सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लेते हुए सभी ने गौ माता की सेवा को सर्वोपरि बताया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube