ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भीलों का झोपड़ा रहड़ विद्यालय में मेगा पीटीएम का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 115 views
भीलों का झोपड़ा रहड़ विद्यालय में मेगा पीटीएम का आयोजन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-ब्लॉक की रहड़ पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झोपड़ा रहड़ में मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत वृहद्ध अभिभावक अध्यापक बैठक ( मेगा पीटीएम) का आयोजन किया गया। जिसमें बालक बालिकाओं के अभिभावक,विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व गांव से सभी गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज़ प्रातः 10 बजे अभिभावकों के आगमन व उनके स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती के माल्यार्पण व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के संस्थाप्रधान मोहम्मद सलीम डायर ने विगत माह में लिए गए बालक बालिकाओं के दक्षता आधारित आकलन प्रथम के परिणामों से अभिभावकों को अवगत कराते हुए बालकों के शैक्षिक स्तर की जानकारी दी। साथ ही विद्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली सहशैक्षिक गतिविधियों, विद्यालय की भौतिक स्थिति व अन्य सभी जानकारियों के साथ राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका प्रिया सोनी ने बसंत पंचमी उत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। राज्य स्तर पर आयोजित वृहद्ध अभिभावक अध्यापक कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे लाइव संबोधन से बालक बालिकाओं व अभिभावकों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम के उपरांत कृष्ण भोग के आयोजन के तहत खीर पूड़ी बनाकर बच्चों को खिलाई गई।विद्यालय के बालक बालिकाओं में विभिन्न गतिविधियों द्वारा प्रतियोगिता कराई गई। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बालक बालिकाओं को पंचायत स्तर पर होने वाले निपुण मेले में भाग लेने हेतु भेजा गया। पंचायत स्तर पर आयोजित निपुण मेला कार्यक्रम में विद्यालय के बालक बालिकाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विभिन्न गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube