ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संस्कार भारती माघ मेला मंच पर रामायण का शानदार मंचन देख दर्शन हुए भाव विभोर

By Shubh Bhaskar · 22 Jan 2026 · 20 views
संस्कार भारती माघ मेला मंच पर रामायण का शानदार मंचन देख दर्शन हुए भाव विभोर


सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज संगम माघ मेले में चल रहे संस्कार भारती के 11 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तीरथ राजु चलो रे के तहत चौथे दिन मंगलवार को मुख्य अतिथि डॉ धीरेंद्र कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों में आलोक शंकर मिश्रा एवं मनोज कपूर ने मंच की शोभा बढ़ाई । मुख्य अतिथि एवं विशेषता अतिथियों का मंच पर स्वागत करने में प्रांत संयोजक लोक कला विभाग सुशील राय, कोषाध्यक्ष शम्भूनाथ श्रीवास्तव दृश्य कला संयोजक एवं मीडिया प्रभारी कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा अगर मनुष्य के अंदर संस्कार है तो सब कुछ है। संस्कार भारती यही लक्ष्य लेकर आगे चल रही है।
प्रथम प्रस्तुति सिलचर असम, उत्तर प्रदेश हिमाचल के लोक नृत्य में शिव स्तुति एवं संगीत कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। दोपहर में वाद्य यंत्र प्रतियोगिता संपन्न हुई प्रथम ,द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्राप्त विजेताओं को प्रमाणपत और मेडल देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय प्रस्तुति रामायण की भव्य प्रस्तुति देख श्रोता झूम उठे।
वंदेमातरम् चित्रकला कार्यशाला के संयोजक रवीन्द्र कुशवाहा ने बताया कि मेंटोर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सचिन सैनी के मार्गदर्शन में चित्रकला कार्यशाला में वंदे मातरम पेंटिंग की शानदार चित्रण पांच कलाकारों पूर्ण किया जिसे लखनऊ मंत्रालय प्रदर्शनी हेतु भेज दिया गया है जिसका उत्तर-प्रदेश उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री जो उद्घाटन करेंगे।
मंच संचालन महामंत्री विभव मिश्रा ने किया पदाधिकारियों में कला संयोजक कलाकार रवीद्र कुशवाहा, प्रान्त संगठन मंत्री दीपक शर्मा, सुशील राय, विशाल यादव धरती मां को चूमन वाला प्रियंका चौहान, रागिनी चंद्रा संदीपमा वर्मा, डॉ रश्मि शुक्ला, रंजना त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube