ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजीविका के माध्यम से महिलाओं की आजीविका को मिला नया संबल।

By Shubh Bhaskar · 22 Jan 2026 · 127 views
राजीविका के माध्यम से महिलाओं की आजीविका को मिला नया संबल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के रैणी ब्लॉक के तत्वावधान में प्रेरणा सीएलएफ पिनान एवं नवजीवन सीएलएफ रैणी-आकाश माचाड़ी द्वारा आयोजित एक विशेष सभा में सामुदायिक सेवा केंद्र (CHC) के अंतर्गत एक ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह ट्रैक्टर राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आजीविका संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, बल्कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।
यह पहल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी “लखपति दीदी योजना” के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने में एक नया आयाम स्थापित करेगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी बन्ना राम मीना, जिला पार्षद प्रतिनिधि श्रीकांत सैदावत, राकेश,ब्लॉक परियोजना प्रबंधक श्रीमान आयुष,क्लस्टर मैनेजर नीलम शर्मा,बिंदिया, पीएमआईएस सोनू ,एलआरपी प्रदीप सैन,दिवाकर,एआरपी रिंकू सैनी, शुभम सहित राजीविका की अनेक दीदियां विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube